Monday, 27 February 2017

कैसे अपने आप को दूसरों से हटकर काबिल बनायें,खास तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में कैसे सफल हो.

कैसे अपने आप को दूसरों से हटकर काबिल बनायें,खास तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में कैसे सफल हो यह सब मैं आपको बताऊंगा।। 

नमस्कार दोस्तों,

मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ,कि मुझ नाचीज को आप पढ़ रहे है,बहुत बहुत धन्यवाद।।मैं आपको अपने बारे में बताऊं तो मैं ग्रामीण प्रष्ठभूमि का हूँ। मैं उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर की घाटमपुर तहसील के गाँव का निवासी हूँ।मैंने उत्तर प्रदेश बोर्ड से २०१६ में १२ वीं जिले से 8 वीं रैंक लाकर किया था,अब मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज के गणित विभाग का छात्र हूँ.बहुत ही संघर्षपूर्ण सफ़र रहा है यहाँ तक का, कि १२ तक कीपैड वाला मोबाइल न रखने वाला,आज मैं पहली बार ब्लॉग लिख रहा हूँ,वह भी बड़े आत्मविश्वास से.शायद मैंने अपनी आर्थिक परिस्थितियों की वजह से यह करने का फैसला किया हो,पर मैं इसे करना पसंद करता हूँ,और सभी के हित में अपने सुझाव साझा करना चाहता था,इसीलिए यह करना प्रारम्भ किया।मैं हमेशा नवीन और चित्तप्रिय कार्यो को करने में रूचि रखता हूँ,इसी के परिणामस्वरूम अंतर्मन ने इस कार्य को करने में रुचि ली.खैर अब  मैं बता दूं की यह ब्लॉग मैंने किस प्रयोजन से प्रारम्भ किया,इसमें मैं बोर्ड परीक्षाओं से सम्बंधित जानकारिया साझा करूंगा की किस प्रकार बोर्ड पेपर्स में टोपर बना जाता है,क्या बारीकियां होती है,जिनसे परीक्षक हमें बहुत अच्छे अंक दे,और हम टॉपर बन पाएं।मैं आप  सभी से अपने जीवन में काबिलियत हासिल करने के बारे में  बताऊंगा। क्योंकि मैं यह मानता हूँ कि-'make you batter  than the best,or differ from the rest'कहने का भाव है की यह तो आप स्वयं को दूसरों से श्रेष्ट साबित करें यह फिर दूसरों से अलग हटकर काम करें तभी आप जिंदगी में बुलंदियों को छु पाएंगे वैसे भी  -भीढ़ से हटकर चलना चाहिए,क्योंकि वह हमारा नाम छीन लेती है इस प्रकार मैं आपको बताऊंगा की किस प्रकार ज़िन्दगी को खुशियों से भरने का प्रयास  करना चाहिए. इसके साथ ही ज़िन्दगी में  अलग करना है,तो हौसलों को बुलंद ही रखने चाहिए क्योंकि- 'जो करें क़द्र किसी की उसे मेहरबान कहते है,जो रखे बुलंद हौसले उसे ही इन्सान कहते है'.आशा करता हूँ की आप सभी को मेरा यह प्रारंभिक लेख पसंद आया होगा,और मैं यह भी आशा करता हूँ, कि इन सुझावों से आप सफलता रूपी गंगा में हूनररूपी पतवार से धैर्यरूपी भवसागर को पार करेंगे.अगर मेरा यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें,और आप सभी के सुझाव सादर आमंत्रित है बहुत -बहुत धन्यवाद ....

No comments:

Post a Comment